🔳 प्रदेश के हालातों से राज्य आंदोलन में प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों की आत्मा भी हो रही होगी दुखी
🔳 पंचायत चुनाव के दौरान हुई अराजकता के बाद अब पेपर लीक की घटना ने किया शर्मशार
🔳 देवभूमि के नाम से पहचान रखने वाले प्रदेश के हालातों पर खड़े हो रहे सवाल

[[[[[[[[[[ तीखी नजर ]]]]]]]]]]]]]

युवा देश का भविष्य कहे जाते हैं पर यूके एसएससी की परीक्षा में युवाओं का भविष्य ही दांव पर लग गया। महज आधे घंटे के अंतराल में कड़ी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर पेपर व्हाट्सएप पर पहुंच गया। परीक्षा केंद्र के अंदर तक मोबाइल का पहुंचना, फोटो खिंचकर उसे व्हाट्सअप पर लोड करने तथा आगे बढ़ाने तक का मामला सवाल पर सवाल खड़े कर रहा है। इन्हीं सवालों के जवाब तलाश रहा देश का भविष्य देहरादून के परेड ग्राउंड से लेकर हल्द्वानी के बुद्ध पार्क तक धरने में डटा है। मांग पूरे मामले की सीबीआई जांच की है पर राज्य सरकार जांच सीबीआई को न देकर एसआइटी जांच का आदेश दे चुकी है पर युवा कतई पीछे हटने को तैयार नहीं है। उत्तराखंड राज्य के इतिहास पर गौर करें तो राज्य गठन के बाद से ही राज्य को आंदोलन प्रदेश के रुप में भी पहचान मिली है। समय समय पर हुए भ्रष्टाचार के आरोपों ने भी शर्मशार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।सरकार विकास का दावा करते नहीं थक रही। आम आदमी आधार अपडेट, विवाह पंजीकरण समेत अन्य कार्यों की भागदौड़ में ही व्यस्त हैं। युवा पीढ़ी भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगा मायूस हैं। अस्पताल और स्कूल डाक्टरों व शिक्षकों के इंतजार में हैं। गांवों के हालात तो और ज्यादा विकट हो चुके हैं। आज राज्य आंदोलन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले आंदोलनकारियों की पवित्र आत्मा प्रदेश के हालातों को देख रही होगी तो निश्चित ही पवित्र आत्मा को भी प्रदेश के हालात पर दुख हो रहा होगा।

error: Content is protected !!