🔳 डोल गांव में सड़क सुविधा के हुई अहम बैठक
🔳 ग्रामीणों ने गुणवत्तायुक्त मोटर मार्ग निर्माण पर दिया जोर
🔳 सुविधा उपलब्ध होने पर कई समस्याओं के समाधान की कही बात
🔳 ग्राम प्रधान ने दिलाया सर संभव प्रयास का भरोसा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के सिमराड ग्राम पंचायत के डोल गांव में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने प्रस्ताव के अनुसार गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए गुणवत्तायुक्त सड़क का निर्माण किए जाने की मांग उठाई। ग्राम प्रधान ने सुविधानुसार ही निर्माण का भरोसा दिलाया।
शनिवार को ग्राम प्रधान भारतेन्दु पाठक की अगुवाई में ग्रामीणों व ग्राम विकास अधिकारी उमेश चन्द्र ने प्रस्ताव के अनुसार प्रस्तावित मोटर रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर में संयुक्त बैठक हुई। ग्रामीणों ने कहा की सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ की जाए तथा चौड़ाई भी मानक के अनुसार रखी जाए। कहा की सड़क निर्माण से गांव मूलभूत सुविधाओं से लैस होगा साथ ही गांव से हो रहे पलायन पर भी अंकुश लगेगा। बताया की यदि जल्द सड़क निर्माण होने से कई परिवार गांव में वापस लौटकर खेतीबाड़ी के कार्य से भी जुड़ेंगे। ग्राम प्रधान भारतेन्दु ने कहा की हर संभव प्रयास किया जाएगा की जल्द ही सड़क निर्माण हो सके। इस दौरान गिरीश चंद्र दुम्का, आंनद बल्लभ, प्रेमा देवी, गोविंद बल्लभ, उमेश चंद्र, नरोत्तम, विजय दुम्का, देवकी नंदन, माया देवी, गंगा देवी, भुनेश्वरी, रमा, बीना, तनुजा,भवानी देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!