🔳 पंप आपरेटरो के शिष्टमंडल ने सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
🔳 बेहद कम मानदेय मिलने से गिनाई परेशानियां
🔳 बिगड़ती पारिवारिक स्थिति का भी दिया हवाला
🔳 मानदेय में बढ़ोतरी व समय पर उपलब्ध करवाने पर दिया जोर
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में तैनात पंप आपरेटरो के शिष्टमंडल ने नलकूप खंड रामनगर के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मानदेय में बढ़ोतरी करने तथा समय पर मानदेय उपलब्ध कराने की मांग उठाई। बताया की कड़ी मेहनत के बावजूद समुचित मेहनताना नहीं मिल रहा।
शनिवार को पंप आपरेटर संघ के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट की अगुवाई में बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में स्थित पंपिंग योजनाओं में तैनात दर्जनों आपरेटर रामनगर पहुंचे। विभाग के अधिशासी अभियंता प्रिया सैनी को ज्ञापन सौंप बताया की आपरेटर पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं। विषय परिस्थितियों में भी योजनाओं का संचालन किया जाता है। कहा की मानदेय के नाम पर महज छह हजार रुपये उपलब्ध कराया जाता है। वह भी समय पर उपलब्ध नहीं होता। बेहद कम मानदेय होने व समय पर उपलब्ध न होने से तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बेहद कम मेहनताना मिलने से पारिवारिक स्थिति भी बिगड़ती ही जा रही है जीवन व्याप्त मुश्किल होता जा रहा है। पंप आपरेटरो ने एक स्वर में मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने की मांग उठा अधिशासी अभियंता को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी सौंपा। कई अन्य समस्याओं के समाधान की मांग भी उठाई। अधिशासी अभियंता प्रिया सैनी ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान उपाध्यक्ष ललित दानी, बालम सिंह, पुष्कर सिंह, केदार सिंह, चंदन सिंह, देवेंद्र सिंह, हरीश सिंह, बाला दत्त जोशी, मुकेश सिंह, गोपाल सिंह, मनोहर सिंह, मनोज सिंह, राजन, मोहन सिंह, प्रदीप बिष्ट, आंनद सिंह आदि मौजूद रहे।




