🔳 कार्यकता ने केंद्र की हालत व सहायिका के खिलाफ दी शिकायत
🔳 अभिलेखों में गड़बड़ी किए जाने का भी जताया अंदेशा
🔳 पोषण सामग्री में फैली गंदगी की भी दी जानकारी
🔳 मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने पर दिया जोर
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण सामग्री में चूहों के गंदगी फैलाने, सहायिका की लापरवाह रवैए तथा अभिलेखों में गड़बड़ी की शिकायत श्री कैंची धाम तहसील तक पहुंच गई है। नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई पर जोर दिया है।
मल्लाकोट आंगनबाड़ी केंद्र का मामला प्रशासन की चौखट तक पहुंच गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरन पनौरा ने श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम मोनिका को शिकायती पत्र देकर बताया की 24 सितंबर को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद दूसरे दिन जब वह मल्लाकोट स्थित केंद्र में पहुंची तो काफि इंतजार के बाद भी सहायिका केंद्र में नहीं पहुंची। दूसरे केंद्र की कार्यकता के माध्यम से बामुश्किल चाबी मिल पाई। केंद्र खोलने पर जहां तहां गंदगी बिखरी पड़ी थी। नौनिहालों को दिए जाने वाले पोषण तत्व में गंदगी मिली हुई थी। केंद्र के अभिलेखों में भी गड़बड़ी का अंदेशा जताया। शिकायती पत्र के माध्यम से बताया की मामले की सूचना विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है बावजूद सहायिका का अब तक किसी भी प्रकार का कोई जवाब तक नहीं आया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरन ने उपजिलाधिकारी से मामले में कार्रवाई पर जोर दिया है।




