🔳 सैकड़ों ग्रामीणों की हुई बीपी, शूगर व खून की जांच
🔳 मल्ला निगलाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लगा शिविर
🔳 बाल विकास विभाग की योजनाओं की भी दी गई जानकारी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला निगलाट गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने लोगों को बिमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए। गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत लगे स्वास्थ्य शिविर में 62 ग्रामीणों की शूगर व 68 की बीपी व खून की जांच की गई। डा. मनोज कांडपाल ने ग्रामीणों को बिमारियों से बचने की जानकारी दी। बताया की साफ सफाई से तमाम बिमारियों से बचा जा सकता है। निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने पोषण के विषय में विस्तार से जानकारी साझा की। विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया। गर्भवती महिलाओं को सही समय पर टीकाकरण करने व खान पान का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार, गंगा देवी, मोहन सिंह, गीता, बंसती देवी, नवीन समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।




