🔳 तहसील में हुए कार्यक्रम में व्यक्त की गई खुशी
🔳 दोनों कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को गया सराहा
🔳 स्थानीय लोगों ने भी पदोन्नति पर दी शुभकामनाएं
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
श्री कैंची धाम तहसील सभागार में हुए कार्यक्रम में दो वरिष्ठ कर्मचारियों के प्रमोशन पर खुशी व्यक्त की गई। दोनों कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। तहसील कर्मियों ने दोनों ही कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की सराहना की।
शुक्रवार को तहसील में हुए कार्यक्रम में राजस्व उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश गोस्वामी के राजस्व निरीक्षक पद तथा प्रशासनिक अधिकारी भगवती भाकुनी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति पर राजस्व उपनिरीक्षकों व तहसील कर्मियों ने खुशी व्यक्त की। कहा की प्रेम प्रकाश गोस्वामी व भगवती भंडारी ने हमेशा सभी को साथ लेकर कार्य किए। आमजन की समस्याओं के समाधान को भी गंभीरता से कदम बढ़ाए। क्षेत्र के लोगों ने भी दोनों ही कर्मचारियों की कार्यशैली को सराहनीय बताया। इस दौरान तहसीलदार नेहा टम्टा, राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, कमल उपाध्याय, कमल चंद्र भाकुनी, रेनू गौड़ जोशी, राजेंद्र गोस्वामी, भुवन चंद्र, अर्जुन सिंह बिष्ट, रुपा भारती, कमल जोशी, नरेंद्र दरमाल, ललित जैडा, प्रेमा आर्या आदि मौजूद रहे।




