🔳 सूदूर गांवो की पैदल दूरी नाप सुनी जनसमस्याएं
🔳 समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का दिलाया भरोसा
🔳 विकास योजनाओं को भी गांवों तक पहुंचाने की कहीं बात
🔳 प्रमुख को गांव में देख ग्रामीण ने व्यक्त की खुशी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख ने गांवों का ताबड़तोड़ दौरा कर जनसमस्याएं सुनी। ब्लॉक प्रमुख के गांवों पर पहुंचने से ग्रामीणों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याएं गिनाई। ब्लॉक प्रमुख ने प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। विकास योजनाओं को गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचाने की बात कही।
शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक आर्या ने सिरसा, चोपड़ा, कूल, भटूलिया, मगरु आदि तमाम गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने प्रमुख का स्वागत किया। गांवों में हुई बैठक में ग्रामीणों ने मोटर मार्गों की बदहाली, जंगली जानवरों का आंतक, पेयजल संकट समेत तमाम समस्याएं उठाई। ब्लॉक प्रमुख के पहली बार गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की। कहा की ऐसे जनप्रतिनिधियों से गांवों में निश्चित ही विकास होता है। ब्लॉक प्रमुख दीपक ने ग्रामीणों को समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। कहा की विभागीय अधिकारियों को गांवों में भेजकर समस्याओं का निस्तारण करवाया जाएगा। कई योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का भी आह्वान किया। इस दौरान पंकज नेगी, कुबेर सिंह जीना, त्रिलोक भंडारी, रोहित भंडारी, दयाल तिवारी, खजान मेहरा, त्रिलोक सिंह, जीवन चंद्र, राजू, हेम चन्द्र, बच्चन सिंह, विजय चुबडाल, रोहित आर्या, प्रदीप खत्री, दीप चंद्र, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।




