🔳 गांवों के किसानों ने लगातार नुकसान पर जताई चिंता
🔳 बिजली, पानी, सड़क संबधी समस्याओं के समाधान की भी मांग
🔳 बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में लगा बहुउद्देशीय शिविर
🔳 अधिकारियों ने दी विभागीय योजनाओं की जानकारी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में लगे बहुउद्देशीय शिविर में बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत समस्याएं छाई रही। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों व बंदरों से खेतीबाड़ी को पहुंच रहे नुकसान का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। खेती बचाने को तारबाड़ किए जाने पर जोर दिया। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी साझा की।
शुक्रवार को लोहाली में लगे शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल व बीडीओ पंकज जोशी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्रामीणों ने जीपीएस लोहाली के भवन की मरम्मत, गांवों में समुचित पेयजल आपूर्ति, लोहाली चमड़ियां मोटर मार्ग की मरम्मत, जर्जर बिजली पोल बदलने, दैवीय आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा तथा जीआइसी ताड़ीखेत में कम्प्यूटर शिक्षक की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा चारदीवारी के निर्माण का मुद्दा उठाया। गांवों में जंगली जानवरों व बंदरों के आंतक से चौपट होती जा रही खेती पर चिंता जताई। खेती बचाने को तारबाड़ किए जाने पर जोर दिया। एक स्वर में समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष बेतालघाट जेडी कत्यूरा, ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट, एबीडीओ विनोद कुमार, एसडीओ मनोज तिवारी, अवर अभियंता गजेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक अनीता पंत, बाल विकास अधिकारी अनीता सक्सेना, रविनंदन, देवेंद्र सिंह, रतन सिंह, पूरन सिंह, हरीश जैडा, राजेंद्र जलाल, हरीश चंद्र, त्रिभुवन सिंह, उमा बिष्ट, मंजू आर्या, बसंती देवी आदि मौजूद रहे।




