🔳 देवभूमि उत्पादक स्वायत्त सहकारिता की हुई वार्षिक बैठक
🔳 कई अहम बिंदुओं पर दी गई विस्तार से जानकारी
🔳 नई कार्यकारिणी का गठन कर मुन्नी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी
🔳 हिमोत्थान सोसायटी व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित महिला सभागार में हिमोत्थान सोसायटी व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में देवभूमि उत्पादक स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला समूहों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन कर मुन्नी देवी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
गुरुवार को महिला सभागार में देवभूमि उत्पादक स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक बैठक का शुभारंभ सहायक परियोजना निदेशक व जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की जिला मिशन प्रबंधक चंद्रा फर्त्याल व बीडीओ पंकज जोशी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में 37 उत्पादक समूह की सदस्यों ने प्रतिभाग किया। अतिथियों ने समूहों के कार्यों की सराहना की।महिलाओं के आजीविका संवर्द्धन को बढाने व लखपति दीदी, महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण तथा हिमोत्थान सोसायटी के गठित एफपीओ में किये जा रहे व्यवसायों की सराहना की। समूह सदस्यों के उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन कर मुन्नी देवी अध्यक्ष, भावना भट्ट कोषाध्यक्ष तथा शांति बिष्ट को सचिव चुना गया। समूह सदस्यों ने गांवों में किए जा रहे कार्यों के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रेम प्रकाश बाफिला, विशाल कुमार, विपिन जोशी, ललित तिवारी, कैलाश जोशी, विजय नेगी, गरिमा आदि मौजूद रहे।




