🔳 खोखो प्राथमिक बालक वर्ग में घंघरेठी संकुल विजयी
🔳 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नैतिक तथा बालिका वर्ग में दीपिका बनीं विजेता
🔳 ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन
🔳 मिनी स्टेडियम बेतालघाट में हुई प्रतियोगिता
🔳 विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
मिनी स्टेडियम बेतालघाट में हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के मेधावियों ने दमदार प्रदर्शन किया। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नैतिक तथा बालिका वर्ग में दीपिका विजेता बनी। कब्बड्डी प्रादमिक वर्ग बालक व बालिका में बेतालघाट संकुल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
बुधवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उपशिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी व ग्राम प्रधान चापड भावना पडियार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उप-शिक्षा अधिकारी राशी ने खिलाड़ियों से खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय दे उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दिवाकर सिंह तथा बालिका में पूजा ने जीत दर्ज की। 100 मी. में गौरव व बालिका में लता विजेता बने। 600 मी. की दौड़ बालक वर्ग में नैतिक व बालिका में दीपिका ने सबसे तेज दौड़ प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। 200 मी. जूनियर में धवल व दीपिका ने बाजी मारी। 400 मी. में अशोक तथा बालिका में मंजू ने जीत दर्ज की। लंबी कूद प्राथमिक में नवल तथा पूजा, जूनियर में मंयक वर्मा तथा बालिका में मंजू विजेता बने। ऊंची कूद में आदित्य तथा खुशी विजयी हुए। खोखो प्राथमिक बालक वर्ग में घंघरेठी संकुल, जूनियर वर्ग में सिमलखा तथा कब्बड्डी प्राथमिक के दोनों वर्गों में बेतालघाट संकुल सिरमौर बना। जूनियर में दाडिमा, बालिका में घंघरेठी संकुल ने जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक धर्मेंद्र पाल, कंवलदीप सिंह, सुरेश जोशी, कैलाश पंत, हरीश आर्या, संजय कुमार, भानू जलाल, राजकुमार, विवेक कुमार, दीप कुमार, मंसूर अली, गीता जोशी, प्रेमा नेगी, लता कटियार, कविता पंत, विपिन रेखाडी, त्रिलोक नाथ, सिद्धार्थ बधानी, हीरा जलाल, शंकर राम, नीरज भाकुनी, मोहन चंद्र, मदन मोहन कांडपाल आदि मौजूद रहे।




