🔳 देहरादून में सैकड़ों बेटियों के बंधक होने का जताया अंदेशा
🔳 पुलिस को तहरीर, मुख्यमंत्री को ज्ञापन बावजूद कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी
🔳 प्रदेश अध्यक्ष ने मामले में जल्द बड़े खुलासे का किया दावा
🔳 नौकरी व आकर्षक वेतन का झांसा देकर बेटियों को फंसाने का लगाया आरोप
🔳 आंदोलन की रुपरेखा तैयार करने में जुटे पदाधिकारी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी के नाम पर गांवो की सीधी साधी लड़कियों को फंसाकर उनसे दुर्व्यवहार व बंधक बनाने समेत गलत कार्य की ओर धकेलने का मामले में करणी सेना के पदाधिकारियों ने देहरादून में डेरा डाल दिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी के अनुसार अल्मोड़ा, हल्द्वानी व देहरादून की कुछ बेटियां ने नेटवर्किंग कंपनी के एजेंटों के चंगुल से छुटकर करणी सेना से संपर्क साधा है। दावा किया की जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा। कहा की कार्रवाई न होने पर जनांदोलन की रुपरेखा भी तैयार की जा रही है।
देहरादून में संचालित नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी व आकर्षक वेतन के झांसे में फंसी तल्ला आमखेड़ा, चोरगलिया निवासी सिमरन, ताड़ीखेत ब्लॉक के अल्मिकांडे गांव निवासी नीलम तथा रामनगर निवासी संजना के तमाम गंभीर आरोपों व देहरादून में पुलिस को तहरीर सौंपे जाने तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजने व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से तक कार्रवाई की गुहार लगाए जाने के बावजूद अब तक मामले में कार्रवाई न होने से नाराज करणी सेना ने देहरादून में डेरा डाल दिया है। करणी सेना ने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की रणनीति तैयार करनी शुरु कर दी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने बताया की नेटवर्किंग कंपनी भोली भाली बेटियों को बरगला कर फंसा रही है। बेटियों को ग़लत कार्य की ओर धकेला जा रहा है। अंदेशा जताया है की इस जंजाल में अभी भी सैकड़ों बेटियों फंसी हुई है। दावा किया की हल्द्वानी, अल्मोड़ा व देहरादून की कुछ बेटियां कंपनी के जंजाल से बचकर आई है। सभी ने करणी सेना से संपर्क साधा है दावा किया की जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार संगठन के नैनीताल जिला उपाध्यक्ष नमन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष देहरादून वेद प्रकाश, प्रदेश मिडिया प्रभारी दीपू आर्या, पौड़ी जिलाध्यक्ष शिव चरण, प्रदेश संगठन मंत्री हरीश प्रकाश भी देहरादून में डटे हुए हैं। मामले के खुलासे के लिए आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जा रही है। साफ कहा की जररुत पड़ने पर पूरे प्रदेश में करणी सेना आंदोलन शुरु करेगी।

error: Content is protected !!