🔳 लोहाली, ऊंचाकोट व ओडाबास्कोट में लगा शिविर
🔳 बीपी, शूगर, खून की जांच के साथ टीबी जांच को लिए गए नमूने
🔳 संक्रामक बिमारियों की जानकारी दे बचाव के बताए गए तौर तरीके
🔳 स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी भी की गई साझा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली, ऊंचाकोट व ओडाबास्कोट गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। ग्रामीणों को संक्रामक बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया।
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार व टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर ओडाबास्कोट में लगे शिविर में 49 ग्रामीणों की शूगर, 55 की बीपी जांच की गई जबकि 52 का एक्स रे व 14 लोगों के टीबी जांच को नमूने लिए गए। यहां रोहित आर्या, सीएचओ अभिषेक, एएनएम कविता, जेम्स विवेक भान, रोहित आदि ने सहयोग किया। लोहाली स्थित आयुष्मान मंदिर में ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट ने शिविर का शुभारंभ किया। डा. मनोज कांडपाल, सीएचओ प्रीती पांडे, तनुजा, प्रियंका आदि जुटे रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाकोट में लगे शिविर में 105 ग्रामीणों ने पंजीकरण कराया। बीपी, शुगर, खून की जांच के साथ ही टीबी बीमारी के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं को खान-पान का विशेष ध्यान रखने तथा समय-समय पर टीकाकरण करने का आह्वान किया गया। इस दौरान डा. सुरुचि सिंह, डा. निशा अख्तर, फार्मासिस्ट संगीता जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार, एएनएम कविता, दीपिका, आशा देवी, संगीता आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!