🔳 बालक वर्ग में गोलू व चेतन दौड़े सबसे तेज
🔳 मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए गए प्रतिभागी
🔳 जीआइसी खैरना के खेल मैदान में हुई संकुल स्तरीय प्रतियोगिता
🔳 दमदार प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

राजकीय इंटर कॉलेज खैरना के खेल मैदान में हुई संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। दो सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में गोलू जबकी चार सौ मीटर बालिका वर्ग में लक्ष्मी सबसे तेज दौड़कर विजेता बनी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं ने शानदार प्रदर्शन कर बेतालघाट में होने वाली ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी जगह पक्की कर ली है।
मंगलवार को जीआइसी खैरना के खेल मैदान में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव कुमार व ब्लॉक मंत्री सतीश नैनवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों से खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय दे उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में 50, 100, 200, 400 तथा 600 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। 50 मी. दौड़ बालक वर्ग में जीपीएस उल्गौर के चेतन बिष्ट पहले, लोहाली के युवराज दूसरे तथा सूरीफार्म का मनीष बिष्ट तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में अनन्या सबसे तेज दौड़कर विजेता बनी। प्रियांशी दूसरे व तन्वी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मी. में गोलू तथा 400 मी. लक्ष्मी विजेता बनी। विजयी प्रतिभागियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के तीस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागी अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान महेंद्र सिंह हाल्सी, पूरन सिंह बिष्ट, शंकर राम, प्रभा मेलकानी, हेमा तिवारी, ममता भट्ट, मीनू लोहमी, मीना बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!