🔳 ऊंचाकोट व अमेल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
🔳 नौनिहालों ने शानदार प्रदर्शन कर दिखाया दम
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 बेहतर प्रदर्शन कर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के अमेल गांव स्थित खेल मैदान में हुई संकुल स्तरीय तथा ऊंचाकोट में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में नौनिहालों ने खूब दम-खम दिखाया। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों व अभिभावकों ने नौनिहालों का उत्साहवर्धन किया। विजयी प्रतिभागी 24 सितंबर को बेतालघाट में होने वाली ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
अमेल गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में हुई संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल समन्वयक हरीश चंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालक वर्ग प्राथमिक 50 मीटर दौड़ में जीपीएस मल्ली सेठी के कपिल, 100 मी. में जीएमपीएस के नवल, 200मी. में अमेल के गर्वित बुधोडी तथा 400 मी. में बेतालघाट के नवल विजेता बने। लंबी कूद में भी नवल ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की 50 मी. दौड़ में कनिष्का, 100 मी. में बबीता, 200 मी. खुशबु, 400 मी. में बबीता ने बाजी मारी। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग के 100 मी. व 200 मी. दौड़ में विरेन्द्र ने जीत दर्ज की। 400 व 600 मीटर में रवि विजेता बने जबकि लंबी कूद में पियूष व चक्का फेंक में रोशन विजयी हुए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कैलाश चन्द्र, मंसूर अली, मोहन चंद्र, विजय वर्मा, दीपा भण्डारी, भगवती बिष्ट, नसरीन बानो, गोबिंद सिंह, राज कुमार, गणेश बोहरा, दया किशन, भगवान बोहरा, अभिषेक कुमार, संजय पांडे आदि मौजूद रहे। इधर न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक वर्ग सीआरसी दाड़िमा की खेल प्रतियोगिताएं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंचाकोट परिसर में हुई। संयोजक संकुल समन्वयक हीरा सिंह जलाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । इस प्रतियोगिता में राप्रावि ऊंचाकोट, तल्ला गांव, दाड़िमा, ओडाबास्कोट, रिखोली, हरिनगर, नैनीचैक, तिवाड़ीगांव के लगभग सौ से अधिक नौनिहालों ने दमखम दिखाया। विजयी प्रतिभागी 24 सितम्बर को ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान पुष्पा बेलवाल, अनुप सिंह, तरुण कुमार ,कविता पन्त, प्रियंका गोला, मोहन चंद्र फुलारा, प्रकाश पन्त, खीमानंद, नवनीत कौशिक ,गजेंद्र सिंह, संदीप कुमार, हेम प्रकाश आदि मौजूद रहे।




