🔳 सरस्वती स्वायत्तता सहकारिता की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा
🔳 स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं ने सफलता की कहानी की बयां
🔳 आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर नई रुपरेखा हुई तैयार
🔳 नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, पुष्पा बनी अध्यक्ष
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित महिला सभागार में सरस्वती स्वायत्तता सहकारिता की वार्षिक बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी व्यवसाय पर मंथन कर रुपरेखा तैयार की गई। सहकारिता से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी महिलाओं ने सफलता की कहानी बयां की। बैठक के दौरान सहकारिता समूह की नई कार्यकारिणी का गठन कर पुष्पा देवी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
शनिवार को महिला सभागार में सरस्वती स्वायत्तता सहकारिता की बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अंकित साह व बीडीओ पंकज जोशी, ग्रामोत्थान जिला परियोजना प्रबंधक हरीश तिवारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने सहकारिता को गांव में रोजगार की रीढ़ बताया। कहा की महिलाएं स्वायत्तता सहकारिता से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही है जो भविष्य के अच्छा संदेश है। समूह सदस्यों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। बैठक में बीते वर्ष का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर नए कार्यों की रुपरेखा तैयार की गई। स्वायत्तता से जुड़कर स्वरोजगार करने वाली मंजू बिष्ट, दीपा जोशी, पुष्पा देवी ने सफलता की हकीकत बयां की। सहायक परियोजना प्रबंधक अवनीश पांडे ने कई अहम जानकारियां साझा कर लाभ उठाने का आह्वान किया। समूहों से उत्पाद तैयार करने तक बाजार मुहैया कराने की प्रक्रिया समझाई। बैठक में सहकारिता की नई कार्यकारिणी का गठन कर पुष्पा देवी को अध्यक्ष तथा रीना राठौर को कोषाध्यक्ष चुना गया जबकि मुन्नी देवी, इंदु, राधिका, दीपा, नीमा, राजू, दुर्गा देवी, खष्टी, मंजू को सदस्य की जिम्मेदारी सौपी गई। इस दौरान एबीडीओ उमेश सनवाल, भास्कर जोशी, प्रमोद चौधरी, आजिविका समन्वयक महेश पुरी, प्रमोद चौहान, गणेश, हेमंत कुमार, बलविंदर सिंह, विपिन जोशी, ललित, दिलीप सिंह बिष्ट ऊषा पिनारी, राजेंद्र कुमार, नवीन कुमार, कमलेश कुमार, जानकी कांडपाल, किरन आर्या, पूजा परिहार, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!