🔳 निशुल्क दवाइयां वितरित कर बताए बिमारियों से बचाव के तरीके
🔳 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लगा शिविर
🔳 गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का किया गया टीकाकरण
🔳 विभाग से संचालित योजनाओं की भी दी गई जानकारी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर थापली में लगे स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। विभिन्न बिमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए गए। गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का टीकाकरण भी किया गया।
गुरुवार को थापली गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लगे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान दीपा देवी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान ने क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया। सीएचसी गरमपानी के चिकित्सक मनोज कांडपाल ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों के बीपी, शूगर, खून की जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग के साथ ही टीबी जांच को नमूने लिए गए। एएनएम किरन लता ने गर्भवती महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी दे खान-पान का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। नवजात बच्चों के साथ ही गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। गांवों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी साझा कर लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया। इस दौरान सीएचओ प्रियंका, तनुजा नेगी, प्रीती पांडे समेत कई स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!