🔳 विश्वकर्मा पूजन पर हुए धार्मिक अनुष्ठान
🔳 प्रशिक्षार्थियों को भी दी गई अहम जानकारियां
🔳 क्षेत्रवासियों से किया गया प्रवेश प्रक्रिया के प्रचार प्रसार का आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कमोली (ढोकाने) में विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। प्रशिक्षार्थियों को भगवान विश्वकर्मा के विषय पर जानकारी दी गई। बाद में प्रसाद वितरण भी हुआ।
बुधवार को विश्वकर्मा पूजा पर विद्यालय परिसर में उपकरणों की विशेष पूजा हुई। धर्माचार्य ने प्रधानाचार्य विनोद कर्नाटक से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। प्रधानाचार्य ने कहा की भगवान विश्वकर्मा का पूजन कार्य कौशल को बढ़ावा देता है। प्रधानाचार्य ने आईटीआई की प्रवेश परीक्षा के संबंध में भी जानकारी दी। बताया की प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षार्थियों को रोजगार के कई अवसर मिलते हैं साथ ही स्वरोजगार भी शुरु किया जा सकता है। क्षेत्रवासियों से भी प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया गया। बाद में प्रसाद वितरण भी हुआ। इस दौरान कार्यदेशक राजेश कुमार, अनुदेशक जगदीश चंद्र पंत, नवीन भंडारी, हयात सिंह पोखरिया, कुबेर सिंह जीना आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!