🔳 पहले ठगे साढ़े तीन हजार फिर पचास हजार रुपये मांगे
🔳 कई लड़कियों के फंसे होने का भी जताया अंदेशा
🔳 नेटवर्किंग कंपनी के नाम पर ठगी करने का लगाया आरोप
🔳 दो युवतियों के बाद अब तीसरी ने भी खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी के नाम पहाड़ की बेटियों को फंसाने के मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के कारिंदों से बचकर आई रामनगर के लखनपुर निवासी युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा की एक बड़ा गिरोह कंपनी का संचालन कर रहा है। पैसे न मिलने पर कंपनी के लोग ऋण लेने के लिए तक भारी दबाव बनाते हैं। कहा की कंपनी के लिए काम करने वाली कई लड़कियां इंस्टाग्राम व फेसबुक में भी सक्रिय हैं।
देहरादून में संचालित नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी व आकर्षक वेतन के झांसे में फंसी तल्ला आमखेड़ा, चोरगलिया निवासी सिमरन के तमाम गंभीर आरोपों व देहरादून में पुलिस को तहरीर सौंपे जाने के बाद से हड़कंप मच गया है। छोटी बहन को बचाकर लौटी सिमरन ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर भी मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। सिमरन की माने तो पहाड़ की भोली भाली बेटियों को बीस हजार रुपये तनख्वाह व सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर बंधक बना लिया जाता है। लूटपाट के साथ ही उन्हें घरों से पैसे मांगने का दबाव भी बनाया जाता है। खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के अल्मिकांडे गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने भी बेटी नीलम के साथ भी ऐसी ही मिलती जुलती घटना सामने आने की पुष्टि की। बेटी के खाते से करीब एक लाख रुपये से भी अधिक की धनराशि गायब किए जाने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देख करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने भी पूरे मामले का खुलासा किए जाने की मांग उठाई है। बकायदा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज कार्रवाई पर जोर दिया। अब लखनपुर, रामनगर निवासी संजना ने कंपनी की कारगुजारी का खुलासा किया है। संचना के अनुसार उसे इंस्टाग्राम पर एक लड़की ने नौकरी का झांसा देकर पहले हरिद्वार फिर देहरादून बुलाया। पंजीकरण के नाम पर बीस हजार रुपये लिए। इंटरव्यू के नाम पर पचास हजार रुपये जमा करने को कहा। फिलहाल तत्काल बीस हजार रुपये जमा करने का दबाव बनाया। पैसे न देने पर ऋण उपलब्ध कराने को कहा तथा पैन कार्ड भी बनवा दिया। आधार कार्ड अपडेट कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई। संजना के अनुसार शक होने पर वह सुबह चार बजे वहां से भाग निकली। आरोप लगाया की वहां चार दिन की ट्रेनिंग के नाम पर ब्रेन वाश करने के साथ ही दबाव में लेकर हर काम करने को कहा जाता है। बताया की नौकरी का झांसा देने वाली लड़की उसके दस हजार रुपये लेकर तक फरार हो गई। बताया की उसने करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ मिलकर देहरादून में पुलिस से शिकायत भी की है पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

error: Content is protected !!