🔳 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सौपी गई अहम जिम्मेदारी
🔳 बेतालघाट में हुई अहम बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
🔳 भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
🔳 कार्यक्रम की सफलता को जुटने का आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हुई कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई। मुख्य वक्ता भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन बिष्ट ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप सेवा पखवाड़े में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। बिंदुवार कार्यक्रमों की जानकारी दे सफल बनाने की अपील की।
बेतालघाट में हुई कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 28 अगस्त से 2 अक्टूबर तक प्रस्तावित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई। मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा व किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर , प्रबुद्धजन सम्मेलन, सांसद खेल प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, नमो मैराथन समेत अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन बिष्ट ने कार्यकताओं व पदाधिकारियों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा संगठन की मजबूती को एकजुटता से कार्य करने की अपील की। कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यो से आज पूरे विश्व में देश का नाम गूंज रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सूदूर गांवों के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा, गोपाल सिंह जैडा, चंपा जलाल, जगदीश नाथ गोस्वामी, लक्ष्मण मेहरा, नंदी खुल्बे, बहादुर सिंह, हरीश भट्ट, अनिता आर्या, राधा जलाल, अजय कुमार, विमला नेगी, अनिता बोहरा, प्रताप गोस्वामी, महेंद्र जैडा, हरीश बिष्ट, चतुर सिंह भंडारी, भारत राज आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!