🔳 बाल बाल बची पांच जिंदगियां, भागकर बचाई जान
🔳 ग्रामीणों ने उठाई समुचित मुआवजे की मांग
🔳 प्रशासन ने निरीक्षण कर तैयार की रिपोर्ट
🔳 जल्द मुआवजा करवाया जाएगा उपलब्ध
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के मनर्सा गांव में गरीब परिवार पर बारिश की मार पड़ी है। गरीब के आवासीय मकान की छत भरभरा के गिरने से पूरे परिवार पर संकट गहरा गया है। दूसरे कमरे की छत पर तिरपाल डाल परिवार दिन काटने को मजबूर हैं। घर के मुखिया के पैरालाइसिस से ग्रसित होने से हालत बिगड़ते जा रहे हैं। राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल के अनुसार नुकसान का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है‌। जल्द मुआवजा उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
मनर्सा गांव निवासी प्रकाश चंद्र पेशे से वाहन चालक थे। वर्षभर पूर्व पैरालाइस हो जाने से वह घर पर ही रहने लगे। घर के मुखिया के बिमारी की चपेट में आने से घर की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी। बीते रोज हुई बारिश से प्रकाश के पुराने मकान की छत एकाएक भरभरा के ध्वस्त हो गई। परिवार के सदस्यों ने बामुश्किल जान बचाई। गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर प्रशासन की टीम ने भी स्थलीय निरीक्षण किया। परिवार की स्थिति बेहद खराब होने से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने सोमवार को परिवार को आटा व तेल आदि उपलब्ध करवाया साथ ही प्रशासन से जल्द मुआवजा उपलब्ध करवाए जाने की मांग उठाई। बताया की परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में छत में तिरपाल लगाकर दिन काट रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। श्री कैंची धाम तहसील के राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल ने बताया की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द मुआवजा उपलब्ध करवा दिया जाएगा। प्रभावित परिवार को आपदा राहत सामग्री का किट भी दिया गया है।

error: Content is protected !!