🔳 फूट डालो, राज करो की निति नहीं होगी बर्दाश्त
🔳 देवभूमि व्यापार मंडल की बैठक में लिया गया निर्णय
🔳 व्यापारियों के हितों से खिलवाड़ करने वालों की खत्म होगी सदस्यता
🔳 कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
🔳 क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को संघर्ष का ऐलान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट स्थित शिव मंदिर परिसर में देवभूमि व्यापार मंडल की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास किए गए। सर्वसम्मति से बाजार क्षेत्र में संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यापारियों की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों ने एक स्वर में किसी भी दूसरे संगठन को बर्दाश्त न करने का ऐलान किया। नई कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौपी गई।
शनिवार को मंदिर परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त अध्यक्ष तारा भंडारी ने की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। पूर्व अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बाजार की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से तय हुआ की बेतालघाट में देवभूमि व्यापार मंडल ही व्यापारियों का एकमात्र संगठन है। किसी भी दूसरे संगठन का पुरजोर विरोध किया जाएगा। अध्यक्ष तारा भंडारी ने कहा की संगठन को कमजोर करने वालों की सदस्यता समाप्त की जाएगी। बैठक के दौरान कार्यकारिणी का विस्तार कर बालम सिंह बोहरा को संरक्षक, शेखर फुलारा को महामंत्री तथा भारत आर्या को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। दिनेश चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह जलाल सचिव, निर्मला बोहरा उपसचिव, हरीश पांडे उपाध्यक्ष, सरिता बेलवाल महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। धीरज भंडारी को संगठन मंत्री की कमान सौंपी गई जबकि भूपेंद्र सिंह प्रचार मंत्री, कुलवंत सिंह सोशल मिडिया प्रभारी नियुक्त किए गए। इस दौरान शेखर दानी, कैलाश चंद्र पांडेय, पानी सिंह बिष्ट, राजेंद्र गोस्वामी, प्रेम बुधोडी, खड़क सिंह बिष्ट, रमेश तिवाड़ी, विरेन्द्र रावत, माया दत्त बेलवाल, भोला दत्त पंत, लीलाधर जोशी, किशना नंद जोशी, विनोद तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।
