🔳 प्रशिक्षण शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई अहम जानकारियां
🔳 पोषण के साथ पढ़ाई को भी बताया गया जरुरी
🔳 सामाजिक, भाषा, शारारिक, सांस्कृतिक, संज्ञानात्मक विकास पर भी हुई चर्चा
🔳 महिला सभागार गरमपानी में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित महिला सभागार गरमपानी में बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन पोषण, शारारिक विकास, विधिक साक्षरता, भाषा, सामाजिक विकास आदि तमाम बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण से मिली जानकारी को केंद्र में धरातल में उतारने का आह्वान किया।
बुधवार को पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से कई अहम जानकारियां दी गई। मास्टर ट्रेनर संदीप ने नवचेतना आधारशिला के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण के साथ साथ पढ़ाई को भी जरुरी बताया। कहा की स्वस्थ बच्चे का मानसिक विकास बहुत तेजी से होता है ऐसे में उसकी प्राथमिक शिक्षा की ओर ध्यान दिया जाना भी बेहद जरुरी है। पोषण के साथ ही प्राथमिक शिक्षा की बारिकियां समझाई। कहा की बच्चों के बीच बेहतर माहौल स्थापित कर उनका ध्यान पढ़ाई की ओर लगाया जा सकता है। गांव के लोगों को जागरुक करने की अपील भी की। सामाजिक, भाषा, शारारिक, सांस्कृतिक, संज्ञानात्मक विकास पर भी चर्चा की गई। जीरो से छह वर्ष तक के बच्चों की देखभाल के तौर तरीके भी बताए। इस दौरान हंसा मेहरा, कमला देवी, लता देवी, कविता बोहरा, मंजू मेहरा,गीता बिष्ट, आंनदी, सावित्री, चित्रा, गीता, चांदनी, किरन, मनीषा आर्या, रमा मेहरा, चंपा मेहरा, प्रेमा आर्या, दीपा बर्गली, गीता आदि मौजूद रहे।




