🔳 138 वीं जयंती पर श्रद्धा व आदर के साथ किया गया याद
🔳 चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया नमन
🔳 बेतालघाट महाविद्यालय व जीआइसी खैरना में हुए कार्यक्रम
🔳 देश के लिए किए गए कार्यों की दी गई जानकारी
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
शहीद खेम चन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट व जीआइसी खैरना व गरजोली में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा व आदर के साथ साथ याद किया गया। वक्ताओं ने कहा की भारत रत्न ने देश की उन्नति व प्रगति के लिए अहम योगदान दिया। उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान भी किया गया।
बुधवार को महाविद्यालय सभागार में प्राचार्य प्रो. विनय विद्यालंकार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। प्राचार्य प्रो. विद्यालंकार ने कहा की भारत रत्न उच्च व विराट व्यक्तित्व के धनी रहे। 10 सितम्बर 1887 को अल्मोडा जनपद के खूंट गांव में जन्मे भारत रत्न ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। 1921 में वे महात्मा गांधी के संपर्क में आये तथा असहयोग आन्दोलन में शामिल होकर स्वतंत्रता आंदोलन के अंग बने। कुली व बेगार प्रथा के विरुद्ध सामाजिक आन्दोलन चलाकर उन्हें बंद कराने में अग्रणी योगदान दिया। पर्वतीय क्षेत्र के शिल्पकार समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए भी सराहनीय प्रयास किया। देश के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यो के लिए सरकार ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को 1957 में भारतरत्न से सम्मानित किया संचालन डा. तरुण कुमार आर्या ने किया। इस दौरान डा. जयति दीक्षित, डा. इप्सिता सिंह, डा. निर्मला, भास्करानंद पन्त, सपना आर्या, प्रेमा देवी, मुकेश रावत, ललित मोहन आदि मौजूद रहे। जीआइसी खैरना में भी भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को याद किया गया। प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह, महेश बवाडी, प्रफुल्ल चंद्र मठपाल, प्रताप सिंह गौणी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान सचिन जोशी, घनश्याम जोशी, आशा, दीप चन्द्र बधानी, हितेश साह, दुष्यंत कुमार नेगी, कमल मोहन जोशी, वर्षा गहतोड़ी, मुकेश पांडे, बरखा आर्या, आशाराम, निखिल कोटियाल आदि रहे।




