🔳 व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
🔳 हाईटेक शौचालय निर्माण व नाली सफाई व मरम्मत की लगाई गुहार
🔳 लंबे समय से समाधान न होने पर जताई नाराजगी
🔳 विधायक ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

देवभूमि व्यापार मंडल बेतालघाट ने विधायक सरिता आर्या से बाजार क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग की है। संगठन अध्यक्ष ने विधायक को व्यापारियों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप बाजार क्षेत्र में हाईटेक शौचालय निर्माण व नाली की सफाई व मरम्मत की गुहार लगाई है। विधायक ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी ने विधायक सरिता आर्या को ज्ञापन सौंप बाजार क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं की ओर ध्यान खिंचा है। बताया की बेतालघाट बाजार तमाम गांवों के मध्य में स्थित है। तमाम गांवों से लोग खरिददारी को बाजार पहुंचते हैं पर बाजार में एक अदद सुलभ शौचालय की व्यवस्था न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय व्यापारी भी परेशान हो जाते हैं। बाजार में बनी नाली के जगह जगह बंद होने से बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बाजार में आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। दुकानों व घरों में पानी घुसने से व्यापारियों व स्थानीय लोगो को नुकसान भी उठाना पड़ता है। अध्यक्ष ने विधायक से समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। विधायक सरिता आर्या ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। ज्ञापन में भूपेंद्र सिंह जलाल, देवेंद्र सिंह, पान सिंह, भगवती बोहरा, विरेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, चंदन सिंह बोहरा, कैलाश करगेती, नवीन चमकनी, रणजीत सिंह, उमेश चंद्र, लीलाधर जोशी, माया डोर्बी, आंनद पांडे सहित कई व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं।

error: Content is protected !!