🔳 अतिक्रमण ध्वस्त करने पहुंच गई पुलिस प्रशासन की टीम
🔳 संयुक्त टीम की सख्ती से अतिक्रमणकारी खुद हटाने में जुटा अतिक्रमण
🔳 सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर किया था अतिक्रमण
🔳 एकाएक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तल्ला निगलाट क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर किए गए अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। संयुक्त टीम की सख्त रुख को देख अतिक्रमणकारी खुद ही अवैध निर्माण हटाने में जुट गया। एकाएक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
हाईवे पर स्थित कैंची क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। बीते दिनों समीपवर्ती तल्ला निगलाट क्षेत्र में हाईवे पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की पुष्टि हुई। प्रशासन ने अतिक्रमणकारी को नोटिस भी भेजा पर अतिक्रमणकारी ने नोटिस की अनदेखी कर सरकारी जमीन पर टीन शेड स्थापित कर दिया। नोटिस भेजने के बावजूद अतिक्रमण न हटाए जाने पर बुधवार को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन व कैंची चौकी पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु की। संयुक्त टीम के सख्त रवैए को देख अतिक्रमणकारी खुद ही अतिक्रमण हटाने पर जुट गया। कुछ देर बाद अतिक्रमण हटा लिया गया। टीम ने चेताया की अवैध अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार नेहा टम्टा, चौकी प्रभारी रमेश पंत, राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे, मोहम्मद शकील, रुपा भारती, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया समेत राजस्व व रेगुलर पुलिस के जवान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!