🔳 जिलाध्यक्ष के लिए बंद कमरे में हुई रायशुमारी
🔳 संगठन की मजबूती को एकजुटता से कार्य करने का आह्वान
🔳 महिला सभागार गरमपानी में जुटे कांग्रेसी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
महिला सभागार गरमपानी में कांग्रेस की संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से पहुंचे परिवेक्षक ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली तथा जिलाध्यक्ष के लिए बंद कमरों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।
मंगलवार को महिला सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने की। जिलाध्यक्ष ने बेतालघाट व गरमपानी ब्लॉक कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यों से संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। संगठनात्मक मजबूती को किए जा रहे कार्यों का फिडबैक भी लिया। अगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों में जुटने की अपील की। संगठन सृजन के जिला परिवेक्षक एआईसीसी के परिवेक्षक सुखदेव मान्सें, पीसीसी परिवेक्षक संदीप सहगल व पुष्कर जैन ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। वक्ताओं ने संगठन के कार्यों को गंभीरता से आगे बढाने को कहा। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष पद के दावेदार दीपक साह, राहुल छिमवाल, केदार पलड़िया व अन्य के विषय पर कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में रायशुमारी भी की गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, जंग बहादुर मेहरा, नंदन सिंह जंतवाल, महेश चंद्र, नवीन आर्या, प्रताप सिंह गौणी, भुवन चंद्र आर्या, किशोर कुमार, पुष्कर पनौरा,पूरन नेगी, गोपाल राम, दीपक शाही, त्रिलोक सिंह, प्रदीप पंत, कमल सिंह समेत तमाम क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




