🔳 एनएच प्रशासन की अनदेखी पर व्यापारियों ने बढ़ाए कदम
🔳 कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद नहीं हुई सुनवाई
🔳 हाईवे पर बढ़ रहा था खतरा, आवाजाही भी हो रही थी खतरनाक
🔳 एनएच प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी उठाए गंभीर सवाल
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
खैरना बाजार क्षेत्र में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के बीच गड्डे से लगातार बढ़ रहे खतरे को देख स्थानीय व्यापारियों ने चंदा एकत्र कर गड्ढे को भरवाया। आरोप लगाया की कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद जब एनएच विभाग के अधिकारियों ने सुध नहीं ली तो आपस में चंदा एकत्र कर श्रमिक की मदद से गड्ढे को भरकर लगातार मंडरा रहे खतरे को टाल दिया गया है।
खैरना चौराहे के समीप हाईवे पर लंबे समय से गड्डा मुसीबत का सबब बन गया। दुर्घटना का खतरा बढ़ने के साथ ही आवाजाही करने वाले बाइक सवारों व वाहन चालकों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता। स्थानीय व्यापारियों ने एनएच विभाग से गड्ढों को भर दुर्घटना टालने की मांग भी उठाई पर सुध नहीं ली गई। गड्डे के लगातार चौड़ा होते जाने से खतरा कई गुना बढ़ गया। मंगलवार को स्थानीय व्यापारी सुंदर राठौर, दीपक जोशी, भुवन जलाल, हेम जोशी, पूरन टनवाल, हर्षित जलाल, नवीन बिष्ट, सुरेश मलकानी, मथुरा दत्त आदि ने चंदा एकत्र कर गड्ढे को पाटने की जिम्मेदारी श्रमिक को सौपी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गड्ढे को बंद कर बामुश्किल खतरा टाला जा सका। व्यापारियों ने चंदे से एकत्र की गई चंदे की धनराशि श्रमिक को सौंपी। व्यापारियों ने एनएच के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। कहा की एनएच विभाग के अधिकारी समय रहते समस्या के निराकरण को कदम नहीं उठाते जिस कारण बाद में समस्या विकराल रुप धारण कर लेती है। व्यापारियों के चंदा एकत्र कर एनएच पर गड्ढा भरवाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने व्यापारियों के कार्य की सराहना की जबकि एनएच के अफसरों पर महत्वपूर्ण हाईवे का ध्यान न दिए जाने पर नाराजगी जताई।




