🔳 विधायक ने आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण कर अफसरों को दिए निर्देश
🔳 शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर देखें काली पहाड़ी के हालात
🔳 प्रस्तावित कार्यो का अधिकारियों से लिया फिडबैक
🔳 ब्लॉक सभागार में अफसरों व क्षेत्रवासियों के साथ की बैठक
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
आपदा में बेतालघाट क्षेत्र में मोटर मार्गों व सरकारी परिसंपत्ति को हुए नुकसान का विधायक सरिता आर्या ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग को तत्काल दुरुस्त करने के साथ ही सिंचाई, पेयजल व अन्य व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विधायक ने ब्लाक मुख्यालय सभागार में समस्याएं भी सुनी।
मंगलवार को विधायक सरिता आर्या एक्शन में नजर आई। बेतालघाट क्षेत्र में ताबड़तोड़ निरीक्षण अभियान चलाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर काली पहाड़ी का निरीक्षण कर लोनिवि के अफसरों को तत्काल हालात सुधारने के निर्देश दिए। कहा की जल्द ही सरकार से बजट उपलब्ध कराया जाएगा। लोनिवि के अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बोहरा ने क्रश बैरियर स्थापित किए जाने के दौरान मोटर मार्ग की ध्वस्त दीवारों के जल्द निर्माण की मांग उठाई। विधायक ने रतौडा पुल, सिचाई नहरें, पेयजल योजनाओं व अन्य मोटर मार्गों का भी निरीक्षण किया। बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने कई समस्याओं की जानकारी दे समाधान की मांग उठाई। विधायक सरिता ने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। चेताया की जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम मोनिका, ईई लोनिवि हीरा सिंह बिष्ट, बीडीओ पंकज जोशी, एसडीओ मनोज तिवारी, तहसीलदार नेहा टम्टा, सुरेश सनवाल, जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, दिलिप बोहरा, ग्राम प्रधान आशा देवी, रमेश मेहरा, तारा भंडारी, आनंद जलाल, दयाल दरमाल, चंपा जलाल, मीना आर्या, राधा जलाल, विमला नेगी, नीमा बोहरा, चंपा जलाल, आंनद रावत, जगदीश नाथ आदि मौजूद रहे।




