🔳 छतौला गांव में स्थित होटल में भी लगाया ताला
🔳 फाॅरेसिक टीम के सदस्यों ने जुटाए साक्ष्य
🔳 स्वजनों व ग्रामीणों ने लगाया है हत्या किए जाने का आरोप
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के मौना ग्राम पंचायत के गांज गांव निवासी नाबालिग की संदिग्ध मौत से सनसनी फ़ैल गई है। घटनास्थल पर होटल की चादर से लटकते मिले शव से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। स्वजनों के हत्या के आरोप व मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग पर पुलिस ने होटल में कार्यरत तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है जबकि होटल को भी बंद कर दिया गया है। घटना के सामने आने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
गांज गांव निवासी किसान प्रेम सिंह नयाल का बेटा हिमांशु नौवीं तक पढ़ाई करने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए समीपवर्ती गांज गांव में स्थित दिल्ली निवासी व्यक्ति के होटल में काम करने लगा। हिमांशु होटल में ही रहता तथा लगातार परिवार के संपर्क में भी रहता। सोमवार को उसका शव होटल के एक कमरे में लटकते मिलने से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वजनों ने हिमांशु की हत्या किए जाने का आरोप लगा सनसनी मचा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी स्वजनों ने खुलकर आरोप लगा कार्रवाई की मांग उठाई। हंगामा बढ़ने व ग्रामीणों के आक्रोशित होने पर पुलिस ने भी होटल में काम करने वाले तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल से फाॅरेसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए वहीं सबूतों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो इसके लिए होटल को बंद कर ताला लगा दिया गया है। कोतवाल भवाली प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया की होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जाएगी। जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

पहाड़ के युवा मेहनती, नहीं उठा सकते ऐसा कदम : राम सिंह कैड़ा

विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा भी शाम को गांव पहुंचे। घटना पर शोक व्यक्त किया। स्वजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा की पहाड़ के युवा मेहनती होते हैं। इस तरह का कदम नहीं उठा सकते। कहा की पुलिस प्रशासन को बारिकी से जांच करनी चाहिए ताकी असल कारण सामने आए। पीड़ित परिवार के साथ उचित न्याय हो इसके लिए जरुरी है की इस मामले की गहनता से जांच हो।

error: Content is protected !!