🔳 विशालकोट क्षेत्र में मोटर मार्ग से बढ़ रहा धंसाव
🔳 सुध न लिए जाने से ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
🔳 मोटर मार्ग पर आवाजाही भी हुई खतरनाक
🔳 क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
भुजान रिची मोटर मार्ग पर विशालकोट क्षेत्र में मोटर मार्ग पर भू-धंसाव से ठिक नीचे रहने वाले पांच ग्रामीणों के आवाजाही भवन खतरे की जद में आ गए हैं। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षात्मक कार्य खतरा टालने की मांग उठाई है। अंदेशा जताया की यदि समय रहते सुध नहीं ली गई तो भविष्य में बड़ी अनहोनी सामने आ सकती है।
बेतालघाट व ताड़ीखेत ब्लॉक के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण भुजान रिची मोटर मार्ग पर जगह जगह खतरा मंडरा रहा है। विशालकोट क्षेत्र में मोटर मार्ग पर धंसाव बढ़ने से मोटर मार्ग दरक चुका है ऐसे में आवाजाही बेहद ख़तरनाक हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे धंसाव से अब मोटर मार्ग के निचले हिस्से में रहने वाले ग्रामीणों के मकान भी खतरें की जद में आ गए हैं। मोटर मार्ग पर लगातार बढ़ रहे भू-धंसाव से मकान स्वामी दहशत में हैं। स्थानीय बचे सिंह करायत, हीरा सिंह, रमेश सिंह, धन सिंह व डूंगर सिंह करायत के अनुसार बारिश होने पर बड़ी अनहोनी का अंदेशा बढ़ता ही जा रहा है। कई दिन बीतने के बावजूद सुध न लिए जाने से मकान स्वामियों की चिंता भी बढ़ते ही जा रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार यदि अनदेखी की गई तो पूरे गांव पर खतरा बढ़ सकता है। भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने आवासीय भवनों पर बढ़ रहे ख़तरे को टालने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो फिर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन की तैयारी की जाएगी।




