🔳 छह दिन बाद बामुश्किल क्वारब क्षेत्र में हुआ यातायात सुचारु
🔳 पहाड़ी से लगातार भूस्खलन से ठप पड़ा था यातायात
🔳 बड़े वाहनों के लिए अब भी आवाजाही प्रतिबंधित
🔳 परेशानी का सबब बने पहाड़ी के हालात
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

कुमाऊं की लाइफ लाइन यानि अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर छह दिन बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हो पाया। लोडर मशीन चालकों की कड़ी मशक्कत के बाद अभी छोटे वाहनों के लिए ही हाईवे खोला जा सका है। बड़े वाहनों की आवाजाही फिलहाल प्रतिबंधित रखी गई है। हाईवे पर अस्थाई रुप से यातायात शुरु होने से कुछ हद तक स्थानीय लोगों को राहत मिली है।
हाईवे पर क्वारब क्षेत्र खतरनाक बन चुकी पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से पिछले पांच दिनों से आवाजाही ठप पड़ी थी। एनएच की लोडर मशीनें दिन भर मलबा हटाने के कार्य में जुटी रहती पर रोजाना शाम को पहाड़ी से भूस्खलन से गिरे मलबे से पूरा हाईवे भर जाता। यातायात ठप रहने से यात्रियों व पर्यटकों को गंतव्य की दूरी तय करने में जहां वाया रानीखेत होते हुए आवाजाही करनी पड़ती वहीं स्थानीय लोगों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता। हाईवे के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे काकड़ीघाट – बेडगांव – चौसली मोटर मार्ग पर भी तीस घंटे यातायात बाधित रहने से लोग परेशान रहे। रविवार को एकबार फिर एनएच विभाग की लोडर मशीनों ने मलबा हटाने का कार्य शुरु किया हालांकि कई बार गिरे मलबे से कार्य प्रभावित हुआ। खतरा बढ़ने पर मशीन चालकों को पीछे हटना पड़ा। दोपहर में आखिरकार मलबा हटाए जाने के बाद हाईवे पर छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई। यातायात सुचारु होने से यात्रियों व स्थानीय लोगो ने राहत की सांस ली है हालांकि खतरा बरकरार है।

error: Content is protected !!