🔳 लोडर मशीन से खोद डाली खस्ताहाल पहाड़ी की बुनियाद
🔳 कई बार पूर्व में भी पहाड़ी को पहुंचाया जा चुका है नुकसान
🔳 एनएच प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल
🔳 विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जताया रोष
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर लोहाली की अतिसंवेदनशील पहाड़ी पर लोडर मशीन से खुलेआम खदान कर क्वारब जैसे हालात पैदा करने की तैयारी की जा चुकी है बावजूद एनएच के अफसर अनदेखी पर आमादा है। एक ओर केंद्रीय सड़क व भूतल मंत्रालय ने पहाड़ी के उपचार को 35 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट को स्वीकृति दी है वहीं पहाड़ी की बुनियाद पर लोडर मशीन से खदान से एनएच प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी खतरनाक पहाड़ी से छेड़छाड़ पर गहरा रोष व्याप्त है।
हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में पहाड़ी के बिगड़ते हालातों ने विकट समस्या खड़ी कर दी है। आए दिन आवाजाही ठप रहने से लोग परेशान है। अब छड़ा बाजार के समीप अतिसंवेदनशील लोहाली की पहाड़ी से भी क्वारब जैसे हालात पैदा करने की तैयारी की जा रही है। पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर पूर्व में कई लोग बेमौत मारे भी जा चुके हैं। हल्की सी बारिश में ही पहाड़ी से भूस्खलन भी शुरु हो जाता है बावजूद पहाड़ी की बुनियाद पर लोडर मशीन से खदान कर धड़ल्ले से मलबा निकाल बड़ी अनहोनी को आमंत्रण दिया जा रहा है। हैरत की बात तो यह है की केंद्रीय सड़क व भूतल मंत्रालय भारत सरकार से पहाड़ी के उपचार व खतरा टालने को लगभग 35 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है बावजूद पहाड़ी को नुकसान पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। पूर्व में भी कई बार पहाड़ी की बुनियाद पर बेतरतीब खदान किया जा चुका है जिसके परिणाम स्वरुप बीते दिनों हुई बारिश में भी पहाड़ी से भूस्खलन होने पर हाईवे पर भारी-भरकम बोल्डर गिरे। पहाड़ी की बुनियाद पर खदान किए जाने पर क्षेत्रिय जन विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष मनीष तिवारी, उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह, पंकज नेगी, मनोज बिष्ट, संजय सिंह, कुलदीप सिंह खनायत, सुनील सिंह आदि ने मामले में कार्रवाई किए जाने तथा खदान प्रतिबंधित किए जाने की मांग उठाई है। चेताया है की यदि अनदेखी की गई तो फिर एनएच विभाग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!