🔳 जिला पंचायत सदस्य ने सौंपा सीएम को ज्ञापन
🔳 सुविधाएं उपलब्ध न होने से सामने आ रही परेशानियां भी गिनाई
🔳 एंबुलेंस व ईएनटी सर्जन व बाल तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती पर दिया जोर
🔳 मुख्यमंत्री ने जिंप सदस्य को दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती व सुविधाओं की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। सीएम को ज्ञापन सौंप तमाम गांवों के मध्य में स्थित अस्पताल में व्यवस्था चाक चौबंद करवाए जाने की मांग उठाई। सुविधाएं उपलब्ध न होने से आमजन को होने वाली परेशानी बता ध्यान खिंचा।

बेतालघाट के दस चापड़ जिला पंचायत सीट से नवनिर्वाचित सदस्य तरुण शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप सीएचसी बेतालघाट के हालातों में सुधार की मांग उठाई। सीएम को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया की। सैकड़ों गांवों के मध्य में स्थित सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से क्षेत्रवासियों को मीलों का सफर तय कर दूरदराज का रुख करना पड़ता है। महज एक एंबुलेंस होने से भी मरीजों को समुचित लाभ नहीं मिलता। अल्ट्रासाउंड सेवा न होने से प्रसव पीड़ा में भी महिलाओं के लिए हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर आदि शहरों की ओर जाना मजबूरी बन चुका है। जिला पंचायत सदस्य तरुण ने सीएम से अस्पताल को अतिरिक्त एंबुलेंस, ईएनटी सर्जन व स्त्री तथा बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती किए जाने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जिंप सदस्य को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

error: Content is protected !!