🔳 विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में किए कई महत्वपूर्ण कार्य
🔳 विषय भौगौलिक परिस्थितियों में भी दिया अहम योगदान
🔳 शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम में सीडीओ ने किया सम्मानित
🔳 भविष्य में भी बेहतर कार्य करने का किया आह्वान
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

शिक्षक दिवस पर विकासखंड बेतालघाट के दो अध्यापकों को सम्मानित किए जाने पर क्षेत्रवासियों व अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है। भीमताल में हुए कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ऊंचाकोट व अमेल में तैनात प्रधानाचार्यो को बेहतर कार्यों के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय भीमताल के सभागार में हुए सम्मान समारोह में राप्रावि ऊंचाकोट के प्रधानाचार्य हीरा सिंह जलाल तथा राप्रावि अमेल के प्रधानाचार्य सिद्धार्थ बधानी को मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल स्थापित करने, छात्र संख्या में बढ़ोतरी व विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में बेहतर कार्य करने पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा। दोनों ही प्रधानाचार्यो से भविष्य में भी बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। क्षेत्र के दोनों प्रधानाचार्यो को सम्मान मिलने पर पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों, अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की। कहा की दोनों शिक्षकों ने बेतालघाट ब्लॉक को गौरवान्वित किया है। दोनों ही शिक्षकों के विषय भौगौलिक परिस्थितियों व संसाधनों के अभाव के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य सराहनीय है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों ने भी दोनों प्रधानाचार्यो को सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!