🔳 फंसे रहे वाहन, यात्रियों ने झेली परेशानी
🔳 काकड़ीघाट – बेड़गांव – चौसली मोटर मार्ग पर ठप रहा यातायात
🔳 जेसीबी मशीनें मलबा हटाने की जुगत में जुटी, नहीं मिल सकी सफलता
🔳 लगातार पहाड़ी दरकने से बढ़ती जा रही मुसीबत
🔳 क्वारब में पांचवें दिन भी थमी रही रफ्ता
र

[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में हालत बिगड़ने के बाद अब विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे काकड़ीघाट – बेडगांव – अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर भी संकट गहरा गया है। बेड़गांव के समीप पहाड़ी से भारी भूस्खलन से दिनभर आवाजाही ठप रही। लोडर मशीन से मलबा हटाने का कार्य देर शाम तक जारी रहा पर सफलता नहीं मिल सकी। जाम में फंसे यात्रियों को मायूस होकर वापस वाया रानीखेत होते हुए गंतव्य की दूरी नापनी पड़ी।

हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में पांचवें दिन भी आवाजाही ठप रही। शुक्रवार को अल्मोड़ा व आसपास के क्षेत्रों की दूरी नापने वाले लोगों ने विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे काकड़ीघाट – बेड़गांव – चौसली मोटर मार्ग से आवाजाही शुरु की। सुबह तकरीबन छह बजे के आसपास बेड़गांव के समीप पहाड़ी दरकने से गिरे भारी मलबे ने वैकल्पिक मार्ग पर भी यातायात ठप हो गई। सूचना पर पहुंची लोडर मशीन से मलबा हटाने का कार्य शुरु किया गया। यात्री व वाहन चालकों को उम्मीद थी की जल्द ही यातायात सुचारु हो जाएगा की तभी दोबारा पहाड़ी से गिरे मलबे ने दिक्कत बढ़ा दी। घंटों इंतजार के बाद वाहन चालकों व यात्रियों वापस लौट गए तथा वाया रानीखेत होते हुए गंतव्य की दूरी नापी। देर शाम तक लोडर मशीन मलबा हटाने के कार्य में जुटी रही पर सफलता नहीं मिल सकी। हाईवे के विकल्प के रुप में इस्तेमाल हो रहे मार्ग पर भी यातायात बाधित रहने से गांवों के लोग भी परेशान रहे।

error: Content is protected !!