🔳 स्वजन बच्चों को उपचार के लिए लेकर पहुंच रहे अस्पताल
🔳 ओपीडी में रोजाना बीस बच्चों में टाइफाइड के लक्षण
🔳 चिकत्सक उपलब्ध करा रहे समुचित उपचार
🔳 विशेष सावधानी बरतने को भी किया जा रहा जागरुक
🔳 अलर्ट मोड पर सीएचसी गरमपानी प्रबंधन

[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

कोसी घाटी के तमाम गांवों में मासूम टाइफाइड से पस्त है। स्वजन बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी को रुख कर रहे हैं। ओपीडी में भी रोजाना बीस से अधिक बच्चों में टाइफायड के लक्षण सामने आ रहे हैं। सीएचसी की चिकित्सक डा. अभिलाषा पांडे के अनुसार बच्चों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही स्वजनों को भी बरसात के मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखने को सावधानी बरतने को जागरुक किया जा रहा है।

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में बीते दिनों ग्रामीणों के टाइफाइड की चपेट में आने के बाद अब संक्रामक बिमारी ने नौनिहालों को भी पस्त कर दिया है। बच्चों के पेट दर्द, बुखार, उल्टी, दस्त से बिमार होने पर स्वजन बच्चों को लेकर अस्पताल को रुख कर रहे हैं। अस्पताल में भी बच्चों की खासी भीड़ जुट रही है। करीब एक से दस वर्ष के बच्चे सबसे अधिक बिमार पड़ रहे हैं। बच्चों की लगातार बढ़ती संख्या से क्षेत्रवासियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल पहुंच रहे नौनिहालों को चिकित्सक समुचित उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही उनके माता पिता को खान पान में विशेष अहतिआत बरतने को जागरुक करने में जुटे हुए हैं। बांसी भोजन से दूर रहने के साथ ही पानी को उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है। सीएचसी में तैनात डा. अभिलाषा के अनुसार आसपास के लोहाली, चमड़ियां, ताड़ीखेत, रातीघाट, पाडली समेत तमाम गांवों से स्वजन बच्चों को लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं। करीब बीस के आसपास बच्चे रोजाना टाइफाइड से पीड़ित हैं। समुचित उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही बरसात में बच्चों की विशेष देख देख को कहा जा रहा है। बताया की बाजार के बाजार में उपलब्ध भोजन सामग्री से दूरी, ताजा भोजन, स्वच्छ पानी व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने से टाइफाइड जैसी बिमारी से आसानी से बचा जा सकता है।

error: Content is protected !!