🔳 बरसात में कई गुना बढ़ जाता है जिंदगी पर खतरा
🔳 डोलकोट में हुई घटना से दहशत में आए गांवों के लोग
🔳 वर्षों से नहीं बदल सके हालात आज भी स्थिति जस की तस
🔳 विभाग अलाप रहा प्रस्ताव भेजने का राग
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]

रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर डोलकोट क्षेत्र में बहने वाले बरसाती गधेरे में हृदयविदारक घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है‌। सुरक्षा के कोई भी ठोस प्रबंध न होने के बावजूद गांवों के लोगों के लिए बरसाती गधेरे से खतरे के बीच आवाजाही करना नियति बन चुका है। लंबे समय से गांवों के लोग बरसात में उफानाए गधेरे को पार कर गंतव्य की दूरी नापते है। कुछ दूर खैराली बरसाती गधेरा भी गांव के लोगों की अग्नि परीक्षा लेता है।
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट समेत धनियाकोट, सिमलखा, डोलकोट हरोली, सोनगांव बसगांव, गैरखाल समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर डोलकोट व खैराली गांव के समीप बरसाती नाले बरसात में खतरनाक रुप अख्तियार कर लेते हैं। डोलकोट गधेरे के तेज बहाव के जद में आकर हुई वन दरोगा की मौत से गांवों के लोग दहशत में आ गए हैं। अक्सर ग्रामीण जान हथेली पर रख बरसाती नाले को पार करते हैं। खैराली क्षेत्र में बहने वाला नाला भी बेहद ख़तरनाक स्थित में आ जाता है। लंबे समय से खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद जिम्मेदारों के सुध न लिए जाने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वर्षों से अफसर बस प्रस्ताव भेजने की बात कहकर इतिश्री जरुर कर दे रहे हैं। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष मनीष तिवारी, उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह नेगी, मनोज सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह नेगी, भीम सिंह, महेंद्र सिंह, फिरोज अहमद, दयाल सिंह दरमाल आदि ने सुरक्षित आवाजाही को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर तहसील मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट के अनुसार पूर्व में ही प्रस्ताव तैयार भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही कार्य करवाया जाएगा।गधेरे के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड भी स्थापित किए गए हैं। बहाव तेज होने पर आवाजाही से बचना चाहिए।

error: Content is protected !!