🔳 तहसील प्रशासन ने दस सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
🔳 मुनादी कर लोगो से सुरक्षित रहने व सतर्कता बरतने की अपील
🔳 लगातार बढ़ रहे कोसी व शिप्रा नदी के बहाव से दहशत में लोग
🔳 मूसलाधार बारिश से बाजार में भी पसरा सन्नाटा
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

लगातार दो दिन मूसलाधार बारिश से शिप्रा व कोसी नदी के उफान में आने से श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। दोनों नदियों का बहाव तेज होने से प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले तीन परिवारों के बारह सदस्यों को अन्यत्र शिफ्ट करा दिया। क्षेत्रवासियों को सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है।
मूसलाधार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। मूसलाधार बारिश से गरमपानी खैरना बाजार के ठिक पीछे बहने वाली कोसी व शिप्रा नदी का बहाव तेज होने से स्थानीय लोग दहशत में हैं। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने स्थिति का जायजा ले खैरना क्षेत्र से तीन परिवारों के खतरे की जद में आने की आंशका से तीनों परिवारों के करीब दस सदस्यों को मकान खाली करने तथा राहत शिविर में रहने के निर्देश दिए। तीनों परिवारों के अन्यत्र व्यवस्था होने की बात कहने पर प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा। प्रशासन की टीम ने अन्य स्थानों पर भी निरीक्षण कर लोगों से सतकर्ता बरतने का आह्वान किया तथा नदी के नजदीक न जाने की अपील की। राजस्व उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश गोस्वामी के अनुसार लगातार निगरानी रखी जा रही है। मुनादी कर सतर्कता बरतने की अपील भी की जा रही है। इधर बाजार क्षेत्र में थुआ की पहाड़ी से भी जगह जगह पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। दहशत के चलते अधिकांश व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। गांवों से भी बेहद कम लोग ही बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। पूरे दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

error: Content is protected !!