🔳 बेतालघाट में रंग जमाने लगी तालिम
🔳 कलाकार सीख रहे अभिनय के गुर
🔳 शाम होते ही शिव मंदिर पहुंच, बारी बारी से कर रहे अभिनय
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट की ऐतिहासिक रामलीला मंचन की तैयारियां तेज हो गई है। कलाकार शिव मंदिर पहुंचकर अभिनय की बारिकियां सीख रहे हैं। कलाकारों की दमदार आवाज तालिम का लुत्फ उठाने पहुंच रहे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दे रही है।
नवरात्रि से बेतालघाट में शुरु होने वाली रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर कलाकारों को अभिनय में पारंगत करने को शिव मंदिर में तालिम जोरों पर है। दिन ढलने के साथ ही कलाकार तालिम स्थल पर पहुंचकर बारी बारी से अभिनय कर रहे हैं। सोमवार को श्री राम स्तुति , राधा कृष्ण सखी नृत्य व अराध्य देव भूमिया की वंदना से तालिम का श्रीगणेश हुआ। खर-दूषण व त्रिसरा के पात्र संदीप भंडारी, संजय गोस्वामी, मोहित पंत ने हैरान हूं यह देखकर….…… इस छवि का क्या करु।……………. आई नहीं है अंकल………… बालक को क्या करु की दमदार प्रस्तुति से माहौल बनाया। आईटीआई बेतालघाट में तैनात राजेंद्र पांडे समेत कई कलाकारों ने अभिनय की रिहर्सल की। बालम सिंह बोहरा ने साथी तबला वादक के साथ हारमोनियम पर संगत दी। रामलीला कमेटी से जुड़े तारा सिंह भंडारी के अनुसार भव्य मंचन को अन्य तैयारियां भी शुरु कर दी गई है।

error: Content is protected !!