🔳 कई किमी लंबी वाहनों की कतार से परेशान हुए यात्री
🔳 पातली के बाद भुजान में पहाड़ी से हुए भूस्खलन ने रोकी रफ्तार
🔳 अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जगह जगह पत्थर गिरने से खतरनाक हुई आवाजाही
🔳 जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हुए यात्री
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

लगातार मूसलाधार बारिश से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर आवाजाही खतरनाक हो गई। जगह जगह जर्जर पहाड़ियों से मलबा व पत्थर गिरने से घंटो आवाजाही ठप रही। स्टेट हाईवे पर लोडर मशीनों से मलबा हटाए जाने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हो ही सका था की दोबारा गीले मलबे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। लोनिवि की टीम रोड खुलवाने में जुट गई है।प्रशासन की टीम ने भी हाईवे पर स्थित का जायजा लिया।
सोमवार को तेज बारिश के बीच हाईवे पर हालात बिगड़ गए। अतिसंवेदनशील लोहाली, दोपांखी, जौरासी, काकड़ीघाट, भोर्यो बैंड समेत तमाम क्षेत्रों में पत्थर गिरते रहे। चमड़ियां लोहाली मोटर मार्ग से हाईवे पर भारी भरकम बोल्डर गिरने से आवाजाही ठप हो गई। देखते ही देखते हाईवे पर दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची लोडर मशीन से मलबा हटाए जाने का प्रयास शुरु किया गया पर लगातार पत्थर गिरने से लोडर चालक को कदम पीछे खिंचने पड़े। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद मशीन चालक ने मलबा हटाने का प्रयास शुरु किया पर वाहनों के आड़े तिरछे फंसने से आवाजाही प्रभावित हो गई। खैरना पुलिस की टीम ने यातायात सुचारु करवाया। श्री कैंची धाम की एसडीएम मोनिका, तहसीलदार नेहा टम्टा, राजस्व उपनिरीक्षक नरेश असवाल ने निरीक्षण कर हाईवे पर हालतों का जायजा लिया। इधर खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भी खतरा बढ़ गया। मल्ला पातली क्षेत्र में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से गिरे मलबे से छह घंटे यातायात ठप रहा। स्टेट हाईवे पर दोनों ओर करीब पांच किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। सूचना पर पहुंची लोडर मशीन से मलबा हटाए जाने का कार्य शुरु किया गया। जाम में फंसे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम साढ़े छह बजे रोड खोला ही जा सका था की भुजान के समीप कनवाडी की पहाड़ी दरकने से गिरे भारी मलबे ने आवाजाही ठप कर दी। अधिशासी अभियंता दीप चंद्र पांडे ने बताया की तीन मशीनों को मलबा हटाने के लिए भेजा गया है। तमाम गांवों को जोड़ने वाले भुजान बेतालघाट, रिची भुजान, रातीघाट बेतालघाट, भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर भी दिनभर में कई बार आवाजाही प्रभावित रही। कई बार मलबा हटाया भी गया पर बार बार भूस्खलन से यातायात प्रभावित रहा।

error: Content is protected !!