🔳 बरसाती नाली व कलमठो के बंद होने से खुली व्यवस्था की पोल
🔳 दुकानों व घरों की ओर पानी घुसने से क्षेत्रवासियों को हुआ नुकसान
🔳 बाजार क्षेत्रों में आवाजाही में भी हुई परेशानी
🔳 कोसी व शिप्रा नदी के उफान में आने से बनी रही दहशत
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

मूसलाधार बारिश से कोसी घाटी के बाजार जलमग्न हो गए। नालियों व कलमठो के बंद पड़े रहने से बेतालघाट, खैरना समेत आसपास के बाजार क्षेत्रों में व्यवस्था की पोल खुल गई। जलभराव होने से कई दुकानों व घरों तक में पानी घुस गया। स्थानीय लोग परेशान रहे। मूसलाधार बारिश के बीच लोग नालियों को खोलने में जुटे रहे। गांवों से खरीददारी को बाजार पहुंचने वाले लोगों को भी काफिर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अव्यवस्था से व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई।
सोमवार तड़के से हुई मूसलाधार बारिश ने कोसी घाटी के लोग दहशत में आ गए। कोसी व शिप्रा नदी का बहाव तेज होने से हड़कंप मचा रहा। बारिश तेज होने के साथ ही बाजार क्षेत्र में व्यवस्थाएं भी धराशाही होती चली गई। खैरना बाजार क्षेत्र में नाली व कलमठो के बंद होने से बरसाती पानी बाजार क्षेत्र में भर गया। कई दुकानों व घरों की ओर पानी के रुख करने से लोगों का सामना भी खराब हुआ। मुसीबत बढ़ने पर स्थानीय लोग मूसलाधार बारिश के बीच खुद ही नाली खोलने में जुटे रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, बालम सिंह पिनारी ने आरोप लगाया की कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद एनएच विभाग ने बंद कलमठो की ओर ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। इधर बेतालघाट बाजार क्षेत्र भी तलैया में तब्दील रहा। वाहन चालकों व पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी के अनुसार लंबे समय से बाजार क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी हुई है पर सुध नहीं ली जा रही। हालात दिनों-दिन बिगड़ते ही जा रहे हैं। संगठन अध्यक्ष ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर अब व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन की रुपरेखा तैयार करने का ऐलान कर दिया है।

error: Content is protected !!