🔳 बारिश होते ही बढ़ जाती है गरमपानी खैरना के लोगों की चिंता
🔳 मकानों की छतों पर खड़े होकर करते रहे नदी की निगरानी
🔳 नदी का वेग बढ़ने के साथ ही याद आ जाती है वर्ष 2021 की आपदा
🔳 खतरा बढ़ने के साथ ही दहशत में आ जाते हैं स्थानीय लोग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बारिश की रफ्तार बढ़ने के साथ ही गरमपानी खैरना के लोगों की चिंता बढ़ जाती है। बाजार के ठिक पीछे बहने वाली शिप्रा नदी के उफान में आने तथा ठिक ऊपर स्थित थुवा की पहाड़ी से होता भूस्खलन व गिरते पत्थरों से लोग दहशत में आ जाते हैं। वर्ष 2021 की आपदा को लोग अभी भूला भी नहीं सके हैं की अब एक बार फिर शिप्रा नदी का बहाव बढ़ने से क्षेत्रवासियों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरा गई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना क्षेत्र पर बारिश तेज होने के साथ ही खतरा मंडराने लगता है। देर रात से शुरु हुई बारिश ने सोमवार सुबह रफ्तार पकड़ ली। मूसलाधार बारिश के साथ ही बाजार के ठिक पीछे बहने वाली शिप्रा नदी का बहाव तेज होने से स्थानीय लोग सख्ते में आ गए। चार वर्ष पूर्व नदी के रौद्र रुप से कई आवासीय भवन जमींदोज हो गए थे। नदी का बहाव बढ़ने से क्षेत्रवासी आपदा को याद कर दहशत में आ जाते हैं। देवी मंदिर के समीप पहाड़ी से मलबा गिरने व जगह जगह पहाडी से बाजार की ओर पत्थरों के गिरने से क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गई। लोग एक दूसरे को सतर्कता बरतने को कहते रहे। श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की टीम भी स्थानीय लोगों को अलर्ट करते रही।

error: Content is protected !!