🔳 गड्डे में पौधा रोप लगाया उपेक्षा का आरोप
🔳 जगह जगह झाड़ियां बनती जा रही दुर्घटना का खतरा
🔳 पांच वर्ष पूर्व ध्वस्त हाईवे के आज भी खस्ताहाल होने पर जताया रोष
🔳 हालातों में जल्द सुधार न होने पर आंदोलन का ऐलान
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे की बदहाली से अब व्यापारियों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। व्यापारियों ने लोनिवि के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगा नाराजगी जताई। स्टेट हाईवे पर गड्ढे में पौधा रोप नारेबाजी की। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द स्थित में सुधार नहीं किया गया तो फिर आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।
शनिवार को व्यापारियों ने महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे की बदहाली पर रोष जताया। आरोप लगाया की लंबे समय से स्टेट हाईवे बदहाली का दंश झेल रहा है पर सुध नहीं ली जा रही। जगह जगह तीखे मोड़ों पर बड़ी बड़ी झाड़ियां दुर्घटना का खतरा बन चुकी है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा जिस कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा की भुजान, पातली, बजोल, बजीना, बमस्यू, जनौली, उपराडी क्षेत्र में गड्डे मुसीबत बन चुके हैं। कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। कालिका मोड़ के समीप पांच वर्ष पूर्व से स्टेट हाईवे ध्वस्त है। पुनर्निर्माण के नाम पर महज प्रस्ताव भेजने के दावे किए जा रहे हैं पर धरातल में ध्यान नहीं दिया जा रहा। व्यापारियों ने एक स्वर में चेताया की यदि जल्द स्टेट हाईवे को दुरुस्त नहीं किया गया तो लोनिवि के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। इस दौरान भुवन सिंह बिष्ट, बालम सिंह जीना, कुबेर फर्त्याल, गोविंद सिंह, लक्ष्मण नेगी, गोपाल फर्त्याल, तनुज नेगी, पुष्कर सिंह, गोविन्द नेगी, खीम सिंह, हरीश फर्त्याल, खुशाल बिष्ट, हर्षित फर्त्याल आदि मौजूद रहे।




