🔳 पंजीकृत 178 में से 157 व्यापारियों ने किया मतदान
🔳 अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशियों के बीच हुआ मुकाबला
🔳 नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने व्यापारियों के हित में कार्य करने का लिया संकल्प
🔳 जल्द होगा कार्यकारिणी का विस्तार, तेजतर्रार व्यापारियों को मिलेगी जिम्मेदारी
[[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
देवभूमि व्यापार मंडल की बेतालघाट ईकाई के लिए हुए चुनाव में तारा भंडारी ने तीन वोटों से शानदार जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। तारा के अध्यक्ष चुने जाने पर व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती व व्यापारियों के हित में संघर्ष का भरोसा दिलाया।
रविवार को शिव मंदिर परिसर में देवभूमि व्यापार मंडल बेतालघाट की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। पूर्व अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा ने पांच वर्ष के कार्यकाल में सहयोग के लिए व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्णय न हो पाने पर दोपहर में मतदान का निर्णय लिया गया। निवार्चन अधिकारी दिलिप सिंह नेगी की देख देख में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर पांच व्यापारी मैदान में थे। मतदान व मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा की गई जिसमें तारा भंडारी विजयी घोषित किए गए। तारा को 72, अतुल भंडारी को 69 मत मिले। नवीन को 12, बालम को 3 तथा सूरज को 1 मत से संतोष करना पड़ा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती व व्यापारियों के हित में कार्य करने की बात कही। प्रदेश सचिव शेखर दानी के अनुसार जल्द कार्यकारिणी विस्तार के बाद शपथ समारोह की तिथि घोषित की जाएगी। इस दौरान रमेश तिवारी, लीलाधर जोशी, दीपू पडियार, विमला उप्रेती, सुरेश चंद्र, अर्जुन बोहरा, रंजन डोर्बी, विनोद तिवारी, ईश्वर खंडूरी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।




