🔳 ग्रामीणों ने घायल दोनों युवकों को किया रेस्क्यू, एक को भेजा गया अस्पताल
🔳 पुलिस के पहुंचने के बाद हुआ खुलासा, बैग में मिला 4.880 किग्रा गांजा
🔳 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरु की जांच
🔳 घटना के सामने आने से गांवो में मचा हड़कंप
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर रतौडा क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक कोसी नदी की ओर जा गिरे। आसपास के लोगों ने दोनों को रेस्क्यू कर मोटर मार्ग पर पहुंचाया। एक युवक को आपातकालीन 108 सेवा से बेतालघाट अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मिले बैग से 4.880 किग्रा गांजा बरामद किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है‌। घटना के सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
शनिवार को तेज रफ्तार बाइक सवारों के शहीद बलवंत सिंह बर्धो मोटर मार्ग की ओर जाने से लोग सख्ते में आ गए। रतौडा क्षेत्र में दोनों युवक बाइक समेत कोसी नदी की ओर जा गिरे। सूचना पर रतौडा व आसपास के क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे। नदी क्षेत्र में घायल हालत में पड़े दोनों युवकों को रेस्क्यू कर मोटर मार्ग तक पहुंचाया गया। मामले में शक होने पर ग्रामीणों ने थाना पुलिस बेतालघाट को भी सूचना दी। शक जताया कि घायल लोगों में से एक ने अपने पास रखा बैग कलमठ में छुपा दिया है। ग्रामीणों ने आपातकालीन 108 सेवा की मदद से दुर्घटना में घायल दीपक उर्फ दीप दिवाकर को उपचार के लिए सीएचसी बेतालघाट भिजवाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सूचना पर बेतालघाट थाने से एएसआई हरिराम मय टीम मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से जानकारी जुटा घटनास्थल पर मिले बैग की तलाशी ली तो उसमें से 4.880 किग्रा गांजा बरामद हुआ। गांजा मिलने से पुलिस व ग्रामीणों के होश उड़ गए। पुलिस ने पंजाबी कॉलोनी, गुलरघट्टी, रामनगर निवासी दीपक उर्फ दीप दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई हरिराम के अनुसार युवक से जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़ा गया युवक गांजा खरीद के ला रहा था या गांव में सप्लाई करने की योजना थी ग्रामीणों ने सभी बिंदुओं पर जांच की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!