🔳 विशालकोट में ध्वस्त हुआ मोटर मार्ग का एक हिस्सा
🔳 ग्रामीण जान हथेली पर रख आवाजाही को हुए मजबूर
🔳 स्टेट हाईवे पर दरकी कनवाडी की पहाड़ी गिरे पत्थर
🔳 अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भी आवाजाही हुई खतरनाक
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बारिश मोटर मार्गों पर कहर बरपाने लगी है। लगातार बारिश से जहां खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटी कनवाडी की पहाड़ी दरकने लगी है वहीं महत्वपूर्ण रिची भुजान मोटर मार्ग पर विशालकोट क्षेत्र में मोटर मार्ग के ध्वस्त होने से आवाजाही खतरनाक हो गई है। बारिश के बीच अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भी जगह जगह पत्थर गिरते रहे। यात्रियों ने जान हथेली पर रख आवाजाही की।
शुक्रवार सुबह से शुरु हुई बारिश से सड़कों पर आवाजाही खतरनाक हो गई। खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाडी की पहाड़ी से लगातार गिरते पत्थरों के बीच लोग आवाजाही करते रहे। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भोर्यो बैड, दोपांखी, पाडली, लोहाली, काकड़ीघाट क्षेत्र में पत्थरों के गिरने का क्रम जारी रहा। गनीमत रही की कोई वाहन चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण भुजान – रिची मोटर मार्ग पर विशालकोट क्षेत्र में मोटर मार्ग का एक हिस्सा खाई की ओर समां गया। शेष बचे हिस्से में भी बड़ी बड़ी दरारें गहराने से आवाजाही खतरनाक हो गई। गांवों के लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर रहे। रात के समय खतरा दोगुना बढ़ने का अंदेशा है। स्थानीय लोगों ने मोटर मार्ग को दुरुस्त कर खतरा टालने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!