🔳 कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
🔳 धारा 163 लागू करने व शपथ समारोह को फीका करने को दिया साजिश करार
🔳 नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के हितों से खिलवाड़ पर जताई नाराजगी
🔳 समर्थकों को समारोह से दूर करने व चार स्थानों पर चैकिंग पर भी उठाए सवाल
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा व धारा 163 लागू कर शपथ समारोह को फीका व महज औपचारिकता बनाए जाने को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने साजिश करार दे कड़े शब्दों में निंदा की। आरोप लगाया की भाजपा सरकार ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के हितों पर कुठाराघात किया है। दो सौ मीटर दूर समर्थकों को रोकने व शपथ स्थल तक पहुंचने में चार स्थानों पर चैकिंग किए जाने की भी निंदा की है।
शुक्रवार को बेतालघाट स्थित ब्लॉक मुख्यालय सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ब्लॉग प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ प्रमुख का शपथ समारोह संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कई दिनों से तैयारियों में जुटी थी पर शपथ ग्रहण से ठिक एक दिन पहले धारा 163 लागू कर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों के अरमान धरे रह गए। शपथ समारोह में धारा 163 लागू करने व समर्थकों को कार्यक्रम से दूर किए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेखर दानी ने भाजपा को निशाने पर ले लिया है। आरोप लगाया की साज़िश के तहत पंचायतीराज व्यवस्था में राजनीति की शुरुआत करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों के सपनों को चकनाचूर किया गया है। समर्थकों को कार्यक्रम से दूर कर तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया। यहीं नहीं चुने हुए जनप्रतिनिधियों को तक चार स्थानों पर पहचान पत्र व प्रमाण पत्र दिखाने के बाद सभागार में प्रवेश करने दिया गया। साफ कहा की भाजपा सरकार की इस कार्यप्रणाली की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

error: Content is protected !!