🔳 फायरिंग कांड के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ शपथ समारोह
🔳 विशेष जांच पड़ताल के बाद सभागार में दी गई प्रवेश की अनुमति
🔳 गांवों के विकास को मिलजुल कार्य करने का लिया गया संकल्प
🔳 तीस सदस्यो ने ली शपथ, दो सदस्य रहे गैरहाजिर
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पद व गोपनीयता शपथ ली। प्रमुख चुनाव के दिन हुई फायरिंग के मद्देनजर पुलिस की कड़ी निगरानी व जांच पड़ताल के बाद सदस्य ब्लॉक सभागार में पहुंचे। एसडीएम मोनिका ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अंकित साह को शपथ दिलाई।
शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्रमुख चुनाव के दिन हुए गोलीकांड व अराजकता के बाद किसी भी संभावित विवाद से निपटने को परिसर में समुचित पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष विजय नेगी की निगरानी में विशेष जांच पड़ताल के बाद ही सभागार में लोगों को प्रवेश दिया गया। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका ने ब्लाक प्रमुख अंकित साह, ज्येष्ठ भावना जोशी व कनिष्ठ उपप्रमुख लीला राम को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में ब्लॉक प्रमुख अंकित ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई। ब्लॉक प्रमुख ने भरोसा दिलाया की गांवों के विकास को गंभीरता से कार्य किया जाएगा। पक्षपात रवैए से दूर रहकर प्राथमिकता से समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से भी मिलजुल कर ग्रामीण विकास के लिए संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया। इस दौरान बीडीओ पंकज जोशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेखर दानी, मनोज पडलिया, अर्जुन बोहरा, माया डोर्बी, राजेश पंत, नीतू साह, हर्षिता जलाल, सोहित बेलवाल, अजय राघव, नवीन पूरी, दिनेश सैनी, माया, मीना देवी, पूनम अधिकारी, ज्योति मेहरा, तारा भंडारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!