🔳 सुबह से शाम तक बिजली की आंख-मिचौली से हैं परेशान
🔳 दो महीने से भी अधिक से कर रहे दिक्कतों का सामना
🔳 आपूर्ति के प्रभावित रहने से पेयजल व सिंचाई योजनाओं पर भी संकट
🔳 कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद नहीं ली जा रही सुध
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे तमाम गांवों में विद्युत आपूर्ति बड़ी समस्या बन गई है। बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीणों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दो महीने से भी अधिक समय से आपूर्ति सुचारु न रहने से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है‌। ग्रामीणों ने जल्द व्यवस्था में सुधार किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। अनदेखी पर आर-पार का ऐलान किया है।
हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के पजीना, जाख, रिकोसा, नौगांव, भहरु, काकड़ीघाट, सूरी, गडस्यारी, जनता समेत तमाम गांवों के सैकड़ों ग्रामीण विद्युत व्यवस्था को लेकर दो सप्ताह से भी अधिक से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है की गांवों में दिन भर में कई बार आपूर्ति ठप रहती है। घंटों बाद जैसे ही आपूर्ति सुचारु होने से राहत मिलती है कुछ ही देर बाद फिर बत्ती गुल हो जाती है। स्थानीय पंकज सिंह परिहार, जीवन चंद्र, महेंद्र कनवाल, देव सिंह, पूरन सिंह, हरीश, राम सिंह, गुलाब सिंह, श्याम सिंह, मनोज, विजय, करन, गोकुल, रोहित, कमल के अनुसार विद्युत व्यवस्था की बदहाली से गांवों की सिंचाई व पेयजल योजनाएं भी प्रभावित होता जा रही है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। विद्युत विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में गहरा रोष भी व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो फिर विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी। विद्युत विभाग के एसडीओ आयुष चौहान के अनुसार शिकायत मिलने पर लौपिग करवाई गई है। जानकारी जुटाई जा रही है कहां क्या समस्या है।

error: Content is protected !!