🔳 विद्यालय परिसर में लगातार बढ़ते उत्पात से परेशान हुआ प्रबंधन
🔳 कई विद्यार्थियों को घायल तक कर चुके कटखने बंदर
🔳 लगातार बढ़ रहे बंदरों के झुंड से बढ़ता जा रहा अनहोनी का खतरा
🔳 आवासीय परिसर में घुसकर पहुंचा रहे नुकसान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

कटखने बंदरों के आंतक से परेशान जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन ने कहीं से भी कोई सुनवाई न होने पर अब जिलाधिकारी वंदना की शरण ली है। विद्यालय प्रबंधन ने जिलाधिकारी को पत्र भेज विद्यालय में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। बताया है की बंदरों के हमलावर होने से कई बच्चे घायल तक हो चुके हैं। लगातार बढ़ रही बंदरों की संख्या से कभी भी बड़ी अनहोनी का अंदेशा भी बना हुआ है।
बंदरों के आंतक जहां गांवों में चरम पर है वहीं हाईवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) में सिर चढ़कर बोल रहा है। बंदरों का झुंड विद्यालय के आवासीय परिसर में घुसकर तांडव मचा दे रहे हैं। कई विद्यार्थियों को बंदर घायल तक कर चुके हैं। बावजूद वन विभाग की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। बंदरों के आंतक से विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था भी चरमरा जा रही है। लगातार खतरा बढ़ने के बावजूद कोई सुध न लिए जाने से परेशान विद्यालय प्रबंधन ने अब जिलाधिकारी वंदना सिंह से गुहार लगाई है। जिलाधिकारी को पत्र भेज वन विभाग को निर्देशित करने व आसपास से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है। बताया है की इधर उधर से भी बंदरो को विद्यालय परिसर के नजदीक छोड़ा जा रहा है जिससे संख्या में काफि बढ़ोतरी हो चुकी है। प्रभारी प्रधानाचार्य दीपा जोशी के अनुसार जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है मामले को गंभीरता से लिया जाएगा ताकि समय रहते खतरा टल सके।

error: Content is protected !!